{"_id":"adfe9af2f3a070e1e9bdf0c24841ff27","slug":"police-strictly-left-camp-kbutra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" पुलिस सख्ती से डेरा छोड़ गए कबूतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस सख्ती से डेरा छोड़ गए कबूतरा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Wed, 14 Jan 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालूम हो कि जिले में कई दशकों से कच्ची शराब बनाने का कारोबार है। जिनमें से कबूतरा जाति के लोग ड्रमों और मिट्टी की नांदाें को जमीन में गाड़कर इनमें शराब रखते हैं। पुलिस और आबकारी विभाग की शिथिलता के चलते आबकारी विभाग की टीम ने पूरे वर्ष में महज 385 लोगाें के खिलाफ ही केस दर्ज कराया है और 3387 लीटर अवैध शराब पकड़ी है। जबकि शासन की सख्ती के बाद मंगलवार को जिले भर में चलाए गए अभियान में एक दिन में ही जिले में चार हजार से ज्यादा कच्ची शराब नष्ट कराई। अभियान को देख कबूतरा जाति के लोग डेरों से भाग गए हैं।
वहीं झुग्गी झोपड़ी में महिलाएं अकेली रह गई हैं। वहीं चरखारी में उप जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह, सीओ धनंजय कुशवाहा के नेतृत्व में बुधवार को आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम बम्हौरी बेलदारेन में दुलीचंद्र राजपूत, फूलवती, विमला, हल्के, मूलचंद्र, कड़ेरा सहित एक दर्जन घराें में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान 40 लीटर शराब बरामद की गई। इस दौरान लहन और भट्टी व अन्य बरामद किए।
शासन ने दिए कार्रवाई के निर्देश
जहरीली शराब पीने से 21 लोगाें की मौत के बाद शासन ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सभी जिलाधिकारियों और आबकारी विभाग को फैक्स भेजकर अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनेे के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी को भेजे गए फैक्स संदेश में बताया कि अवैध शराब बनाने वालों के विरुद्ध गिरोहबंद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। अवैध शराब बनाने वाले लोगों की गतिविधियाें की जानकारी कर प्रभावी कार्रवाई करें। कच्ची शराब बनाने वालों से संलिप्तता पाए जाने पर आबकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी लिखा गया है।