फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Police sent the accused of raping the girl to jail

Mahoba News: युवती से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

Mon, 17 Jul 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 17 Jul 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Police sent the accused of raping the girl to jail
महोबकंठ (महोबा)। थाना महोबकंठ के एक गांव में युवती से दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर धमकी देने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती से छह माह पहले आरोपी ने दुष्कर्म किया था। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद आरोपी लगातार युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। जिससे युवती गर्भवती हो गई। तब आरोपी ने गर्भपात कराने का दबाव बनाया एक सप्ताह पहले युवती ने परिजनों को पूरा मामला बताया था। तब युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बृजपाल के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की थी। थानाध्यक्ष महोबकंठ राकेश कुमार राय के नेतृत्व में गठित टीम ने रविवार को दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी बृजपाल को तेईया तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed