{"_id":"62488e8678ea7e79161d3eb3","slug":"police-sarafa-tappebaji-mahoba-news-knp6889689140","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक बनकर पहुंचे टप्पेबाजों ने उड़ाए 25 ग्राम वजन के जेवरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहक बनकर पहुंचे टप्पेबाजों ने उड़ाए 25 ग्राम वजन के जेवरात
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में कैद टप्पेबाज।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखारी (महोबा)। टप्पेबाजों ने सराफ की दुकान से करीब सवा लाख के जेवर पार कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। सराफ ने पुलिस को बताया कि टप्पेबाज पहले भी उसे निशाना बना चुके हैं। पुलिस का कहना है कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
कस्बा निवासी सराफ लल्लू सोनी की सदर पुलिस चौकी के पास ही दुकान है। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे दो युवक दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे और चांदी की पायलें दिखाने को कहा।
इस दौरान टप्पेबाजों ने पांच सौ के फुटकर लल्लू से मांगे। जैसे ही वह फुटकर निकालने में व्यस्त हुआ तो टप्पेबाजों ने सामने रखे 25 ग्राम वजन के सोने के आभूषण समेटे और दुकान से निकल गए। सराफ ने आभूषण गायब देखे तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस को फुटेज में दोनों टप्पेबाज दिखाई भी दिए।
विज्ञापन
पीड़ित सराफ ने बताया कि बीती 19 नवंबर को भी उसकी दुकान से महिला टप्पेबाजों ने दस लाख रुपये के आभूषण पार कर दिए थे। जिसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। घटना से सराफा कारोबारियों में रोष बना हुआ है। कोतवाली प्रभारी उमापति मिश्रा का कहना है कि फुटेज की मदद से टप्पेबाजों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।