फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   police,report,FIR,woman,co

बीमारी से परेशान महिला ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 23 Jul 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
police,report,FIR,woman,co
कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बे के गोविंदनगर में बीमारी से परेशान महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। शव मकान की दूसरी मंजिल के कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गोविंदनगर निवासी मनीष साहू की पत्नी शिमला (29) दो साल से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। इसका इलाज चल रहा था। 21 जुलाई को पति शिमला का इलाज कराने ग्वालियर गया था। रात को ही दोनों घर वापस लौटे थे। गुरुवार की सुबह करीब दस बजे महिला ने मकान की दूसरी मंजिल के कमरे में पंखे के छल्ले से फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंच जांच की और मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी गई।
विज्ञापन

पति मनीष साहू ने बताया कि वह फल का ठेला लेकर गोंदी चौराहे गया था। सुबह करीब 10 बजे दादी बच्चों को नहला रहा थी। नहाने के बाद पुत्री सुहानी (4) और पुत्र सक्षम (6) कमरे में पहुंचे तो मां का फांसी पर झूलता शव देख चीख-पुकार मचाई। तब घटना की जानकारी हुई। घटना से मासूम बच्चों व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल श्याम प्रताप पटेल का कहना है कि घटना प्रथम दृष्टया आत्महत्या की प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed