फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Police personnel took oath on Voters' Day

Mahoba News: मतदाता दिवस पर पुलिस कर्मियों ने ली शपथ

Sat, 24 Jan 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 24 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Police personnel took oath on Voters' Day
महोबा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। एसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा बनाए रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति एवं किसी भी प्रकार के प्रलोभन से परे रहकर मतदान करने और कराने की शपथ दिलाई। सभी थानों व पुलिस कार्यालयों में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिनमें पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं और सभी को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर अपर एसपी वंदना सिंह, सीओ कार्यालय तेज प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------
18 वर्ष की आयु पूरी करने पर मतदाता सूची में जुडवाएं नाम
चरखारी (महोबा)। राजकीय महिला पालीटेक्निक कालेज चरखारी में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान एसडीएम धीरेंद्र कुमार ने छात्राओं से कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराएं। मतदान बूथ पर जाकर वोट जरूर डालें और जागरूक नागरिक बनें। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजीव कुमार आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed