फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   police ne bike raili nikali

पुलिस ने बाइक रैली निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Sat, 08 Aug 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
police ne bike raili nikali
महोबा। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने बाइक रैली निकाली। इस दौरान पुलिस ने अफवाह व अराजकता फैलाने वालों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। यातायात नियमों के उल्लंघन में 24 वाहनों के ई-चालान किए गए।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में सीओ सिटी जटाशंकर राव ने कोतवाली पुलिस के साथ शहर के सुभाष चौकी, मोहल्ला मनियादेव, कसौराटोरी, हवेली दरवाजा, भटीपुरा, समद नगर, लवकुश नगर तिराहा तक पैदल मार्च व बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। अपर एसपी ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। बाइक रैली के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों को भी चेक किया गया। साथ ही सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था परखी। पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार के निर्देशन में सभी थानों की पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। बिना मास्क मिले 30 लोगों का चालान कर 3,900 रुपये जुर्माना वसूला गया। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed