{"_id":"612e1ddd8ebc3e0e8d6f4bfd","slug":"police-meetiang-mahoba-mahoba-news-knp649228481","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में शिकायत सुनें महिला बीट पुलिस अधिकारी : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में शिकायत सुनें महिला बीट पुलिस अधिकारी : एसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को जिले में नियुक्त सभी महिला बीट पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिसमें एसपी ने बालिकाओं व महिलाओं पर होने वाले अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और उनके बीच सुरक्षा की भावना पैदा करने के निर्देश दिए।
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित बैठक में एसपी ने कहा कि महिला बीट पुलिस अधिकारी महिलाओं व बालिकाओं से संवाद स्थापित करें। महिला बीट पुलिस अधिकारी बीट क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर महिलाओं से संबंधित शिकायतें सुनेंगी और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी देंगी। जिसका अंकन प्रतिदिन वह अपने बीट बुक में करेंगी।
महिला बीट पुलिस अधिकारी की बीट बुक का संबंधित क्षेत्राधिकारी हर माह निरीक्षण करेंगे। इस मौके पर सीओ सिटी रामप्रवेश राय, मिशन शक्ति प्रभारी निरीक्षक रचना सिंह, महिला थाना प्रभारी शिल्पी शुक्ला, रिपोर्टिंग चौकी चरखारी प्रभारी नीलम यादव आदि मौजूद रहे।