फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   police,mandir,loudspeker

134 धार्मिक स्थलों से हटवाए गए 185 लाउडस्पीकर

Wed, 27 Apr 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
police,mandir,loudspeker
कुलपहाड़ स्थित मंदिर से लाउडस्पीकर हटाते ग्रामीण। - फोटो : MAHOBA
महोबा/चरखारी /कुलपहाड़/ बेलाताल। प्रशासन ने बुधवार को 134 धार्मिक स्थलों से 185 लाउडस्पीकर हटवाए हैं। पुलिस ने सभी धर्म गुुरुओं से मानक से ज्यादा आवाज का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

कुलपहाड़ के लाड़पुर मोहाली, कमालपुरा, कुलपहाड़, सुगिरा, जैतपुर सतारी, विजयपुर, भरवारा सहित विभिन्न गांव में धार्मिक स्थलों पर लगाए गए लाउड स्पीकर को निकलवाया गया। कोतवाली क्षेत्र में 12 मस्जिद से 35 लाउड स्पीकर हटाए गए जबकि 15 मंदिरों से 42 लाउड स्पीकर हटाए गए है।
विज्ञापन

चरखारी संवाद के अनुसार चरखारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोतवाली प्रभारी ने 11 मस्जिद और 14 मंदिरों के लाउड स्पीकर उतरवाए हैं।
बेलाताल संवाद के अनुसार बुधवार को जैतपुर चौकी प्रभारी एसआई देवेंद्र कुमार ओझा ने पुलिस बल के साथ पठानपुरा स्थित नूरानी मस्जिद, कचेरनपुरा की जामा मस्जिद, जुगयाना की जामा मस्जिद, ड्योढ़ीपुरा की मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों व छह माई माता मंदिर, तालाब वाले हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों से हटवाया। अजनर संवाद के अनुसार पुलिस ने धवर्रा ,अजनर, बघौरा, बमनौरा मे धार्मिक स्थलों से निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष लाखन सिह ने बताया कि थाना क्षेत्र के 20 मंदिरों, तीन मस्जिदों और एक मदरसा, जामा नूरी मस्जिद से लाउडस्पीकर उतरवाया।
इनसेट
ये है मानक
रात में 45 डेसिबल व दिन में 55 डेसिबल की सीमा ध्वनि प्रदूषण नियमावली में निर्धारित की गई है। पुलिस ने सभी धर्म गुरुओं द्वारा वीडियों जारी कर यह अपील भी की गयी है कि मानक से ज्यादा लाउड स्पीकर न लगाएं और जो लगे है ध्वनि का स्तर निर्धारित डेसीबल तक ही रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed