फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   police,maarpeet,dukandaar

दुकानदार व साथी को पीटकर 19 हजार की नकदी ले गए दबंग

Mon, 02 May 2022 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
police,maarpeet,dukandaar
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के ननौरा गांव में दबंगों ने मिठाई की दुकान पर बैठे युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए दुकानदार को पीटकर दुकान में तोड़फोड़ की और गोलक में रखी 19 हजार रुपये की नकदी उठा ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ननौरा बस स्टैंड पर नीरज पटेल मिठाई की दुकान किए हैं। सोमवार की दोपहर गांव के ही चार लोग लाठी-डंडे लेकर आए और दुकान पर बैठे राजकुमार पटेल की लाठी-डंडों से पीटने लगे।
विज्ञापन

नीरज ने बीच-बचाव की कोशिश की तो दबंगों ने उसे भी पीटा और काउंटर तोड़ दिया।
बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। दुकानदार का आरोप है कि मारपीट के बाद दबंग गोलक में रखी 19 हजार रुपये की नकदी भी ले गए।
घायल दुकानदार व राजकुमार ने थाना श्रीनगर पहुंच तहरीर दी। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार तिवारी का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेेट
दो पक्षों में मारपीट, आठ घायल
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के बनियातला गांव में सरकारी हैंडपंप पर लगाए जा रहे सबमर्सिबल पंप को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी चल गए। बनियातला गांव निवासी माखन का विपिन राजपूत से सबमर्सिबल पंप डाले जाने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी लेकर आ गए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया। घटना में एक पक्ष से माखन, सुमन, नरेंद्र, गनेश व कैलाश घायल हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष से विपिन, अरविंद व प्रेम घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed