{"_id":"6a679b0513fa00239d0e6ddc","slug":"police-issued-challans-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-127439-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: पुलिस ने 254 वाहनों के काटे चालान, 2.56 लाख वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: पुलिस ने 254 वाहनों के काटे चालान, 2.56 लाख वसूला जुर्माना
विज्ञापन
महोबा। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जिले के सभी थानों व यातायात पुलिस की संयुक्त टीमों ने प्रमुख चौराहों, बाजारों और व्यस्त मार्गों पर चेकिंग की गई। इस दौरान बिना हेलमेट, तीन सवारी बैठाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने, मोडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग करने, बगैर सीट बेल्ट, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग आदि का उल्लंघन करने पर 254 वाहनों के चालान किए गए जिनसे 2.56 लाख का समन शुल्क वसूला गया। (संवाद)
बालिकाओं को सिखाए आत्मरक्षा के तरीके
महोबा। शहर के रामकथा मार्ग स्थित सेल्फ डिफेंस अकादमी में सोमवार को जूडो-कराटे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ जिसमें प्रशिक्षिका प्रियांशी आर्या ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के तरीके बताए। उन्होंने कॉलेज आने-जाने के दौरान यदि कोई शोहदा परेशान करता है तो उसका मुंहतोड़ जवाब कैसे देना है, इसके लिए पंच सिखाए। कहा कि छात्राएं उत्पीड़न होने पर चुप न रहें बल्कि मुंहतोड़ जवाब दें। बताया कि आगामी दिनों में छात्राओं को परंपरागत लाठी खेल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। (संवाद)