फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   police,dharna,khanan

अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीणों व किसानों ने दिया धरना

Tue, 04 Jan 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
police,dharna,khanan
बीकेयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात करते सीओ सिटी राम प्रवेश राय। - फोटो : MAHOBA
कबरई (महोबा)। सिंघनपुर बघारी गांव में अवैध खनन व धार्मिक स्थल को क्षति पहुंचाने के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने बुंदेलखंड किसान यूनियन के बैनरतले पहाड़ के सामने धरना प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी राम प्रवेश राय ने ग्रामीणों को बस्ती में पत्थर न पहुंचने का आश्वासन दिया। साथ ही किसानों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को समस्या के बाबत डीएम मनोज कुमार सिंह से वार्ता कराने की बात कही है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल शर्मा के साथ काफी संख्या में ग्रामीणों ने सोमवार को दोपहर लगभग दो बजे धरना प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान कहा कि आवंटित क्षेत्र से अधिक क्षेत्र में अवैध रूप से खनन कार्य किया जा रहा है। खनन से पहाड़ में स्थित सिद्धबाबा स्थल को क्षति पहुंच रही है। पहाड़ में होने वाली ब्लास्टिंग का पत्थर उछलकर ग्रामीणों के मकानों में पहुंचता है।
विज्ञापन

धरने पर महिला मोर्चा की प्रांतीय उपाध्यक्ष अनुपमा सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवेश शुक्ल, ग्रामीण रामदुलारी, सूरज, सरोज, शांति, विद्या बाबा, रामकुमार, सुंदरलाल, सुशील त्रिपाठी, रामकिशोर, शिवपाल आदि मौजूद रहे। मालूम हो कि बुंदेलखंड किसान यूनियन के बैनर तले 8 दिसंबर से मंडल मुख्यालय बांदा में अवैध खनन के विरोध में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed