फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   police brutally beat up key man who was going to do duty in mahoba

पुलिस का अमानवीय चेहरा: साधु भेषभूसा में ड्यूटी करने जा रहे चाबी मैन को बेरहमी से पीटा, लगाया चोरी करने का आरोप

Wed, 23 Mar 2022 11:08 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, महोबा
अमर उजाला नेटवर्क, महोबा Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 23 Mar 2022 11:08 PM IST
सार

चांदो गांव में रहने वाला हरिशंकर उत्तर मध्य रेलवे गेट नंबर 3 में चाबी मेन के पद पर कार्यरत है। वह हमेशा ही साधु भेष में रहता है। उसने बताया कि वह अपनी बाइक से ड्यूटी करने के लिए जा रहा था तभी शहर के लवकुश नगर तिराहे के पास डायल 112 के तीन पुलिसकर्मियों ने उसे रोका और गाली गलौज करते हुए कहा कि "साधु के कपड़े पहनकर दिन में भीख मांगते हो और रात में तुम चोरी करते हो। 

विज्ञापन
police brutally beat up key man who was going to do duty in mahoba
पीड़ित हरिशंकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस का अमानवीय चेहरा एक बार फिर सामने आया है। जहां डायल 112 की पुलिस ने एक युवक की साधु भेषभूसा में ड्यूटी करने जा रहे चाबी मैन को बेरहमी से मारपीट कर बेदम कर डाला। उसे इस कदर मारा पीटा गया कि पूरे शरीर में उसके जख्मों के निशान उभर आए है। पीड़ित पूरे मामले की शिकायत लेकर शहर कोतवाली पहुंचा है और न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के चांदो गांव में रहने वाला हरिशंकर उत्तर मध्य रेलवे गेट नंबर 3 में चाबी मेन के पद पर कार्यरत है। वह हमेशा ही साधु भेष में रहता है। उसने बताया कि वह अपनी बाइक से ड्यूटी करने के लिए जा रहा था तभी शहर के लवकुश नगर तिराहे के पास डायल 112 के तीन पुलिसकर्मियों ने उसे रोका और गाली गलौज करते हुए कहा कि साधु के कपड़े पहनकर दिन में भीख मांगते हो और रात में तुम चोरी करते हो।  यह कहते हुए उसे मारना पीटना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने लाठियों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया और वह चिल्लाता रहा कि वह सरकारी मुलाजिम है काम करने जा रहा है साधु भेस में वह रहता है। लेकिन आरोप है कि उसकी भेष भूषा से चिढ़कर उसके साथ मारपीट की। खाकी वर्दी की यह हैवानियत देखकर युवक न केवल हैरत में बल्कि खौफ में भी है। पीड़ित आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उसका कहना है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वह अपनी जान तक दे देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed