फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Police arrested a youth with 50 boxes of illicit liquor and equipment in Mahoba.

महोबा में पुलिस ने 50 पेटी अवैध शराब व उपकरण के साथ युवक को पकड़ा

Tue, 20 Oct 2020 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Police arrested a youth with 50 boxes of illicit liquor and equipment in Mahoba.
पकड़ी गई अवैध शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी - फोटो : MAHOBA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कबरई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम रिवई में छापा मारकर लंबे समय से नकली शराब बनाने के चल रहे गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 50 पेटी शराब व भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरणों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन लोग भागने में सफल रहे। जिसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रभारी निरीक्षक कबरई दीपक कुमार पांडेय के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल एसआई राजेश कुमार मिश्र, सुरेश सिंह आदि ने ग्राम रिवई में छापा मारकर झल्लू शिवहरे पुत्र स्व. कंधी शिवहरे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से 50 पेटी नकली ठेका शराब व एक प्लास्टिक ड्रम में 40 लीटर स्प्रिट, 467 खाली शीशी व 36 खाली गत्ते शराब बरामद की गई। पुलिस ने इस अवैध कारोबार में लिप्त झल्लू शिवहरे, अशोक शिवहरे व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस शेष आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। छापामार कार्रवाई से अवैध शराब बनाने व बिक्री करने वालों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed