{"_id":"62cc6f0d27d4e542835e4512","slug":"poitical-mahoba-news-knp7070540144","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबाः फिल्म काली के विवादित पोस्टर के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबाः फिल्म काली के विवादित पोस्टर के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
तहसील में ज्ञापन सौंपते युवा वाहिनी के कार्यकर्ता।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। फिल्म काली का विवादित पोस्टर जारी करने पर केसरिया युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए प्रोड्यूसर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम दफ्तर मे देकर फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है।
केसरिया युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष पवन रावत के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष देवी सिंह, अरविंद, राजेंद्र, शिवम, विकास ने कहा कि प्रोड्यूसर लीना मणिमेकमलाई द्वारा मां काली का सिगरेट पीते हुए एक पोस्टर जारी किया गया है। इससे हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंची है। कार्यकर्ता इसका घोर विरोध करते हैं।
केेेसरिया युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मंदिरों के पास से शराब की दुकानें हटाने की मांग की है। बताया कि रोडवेज स्थित बड़े हनुमान मंदिर के पास, तहसील व जारीगंज स्थित मंदिरों के पास शराब की दुकानें खुलीं हैं। इससे पूजा-अर्चना के लिए जाने वाले भक्तों को परेशानी हो रही है। शराबी महिलाओं के साथ छींटाकशी और अपशब्दों का प्रयोग करते हैं। उन्होंने शराब ठेकों को मंदिर 500 मीटर दूर स्थापित कराए जाने की मांग की है।