{"_id":"5bcf40d8bdec2269be331df3","slug":"poetry-in-the-wind-and-girls-category-in-child-races","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक दौड़ में पवन और बालिका वर्ग में कविता ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक दौड़ में पवन और बालिका वर्ग में कविता ने मारी बाजी
महोबा
Updated Tue, 23 Oct 2018 09:10 PM IST
विज्ञापन
बालक दौड़ में पवन और बालिका वर्ग में कविता ने मारी बाजी
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का मंगलवार से आगाज हो गया। पहले दिन विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं कराई गई, जिसमें छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए हुनर दिखाया। बालक वर्ग की दौड़ में पवन ने बाजी मारी जबकि बालिका वर्ग में कविता ने अव्वल स्थान हासिल किया। समापन के मौके पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
कस्बा जैतपुर के एसके महाविद्यालय के समीप ग्राउंड में आयोजित मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. कौशल सोनी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर बॉलक दौड़ में प्राथमिक विद्यालय थुरट के छात्र पवन ने बाजी मारी जबकि सुरेंद्र दूसरे स्थान पर रहे। 150 मीटर दौड़ में भी पवन को पहला और सचिन को दूसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में पुरवा जैतपुुुुर की कविता को पहला और नगाराडांग की पूजा को दूसरा स्थान मिला।
जूनियर बालक वर्ग खो-खो में रजौनी विद्यालय की टीम विजेता रही जबकि सतारी की टीम को उपविजेता घोषित किया गया। जूनियर बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में खिरियाकलां के कैलाश ने बाजी मारी जबकि गंज के बृजेश दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नगाराडांग की पूजा को प्रथम और सतारी की प्रतीक्षा को दूसरा स्थान मिला। तवा फेंक प्रतियोगिता में महुआ बांध की वंदना पहले और कुड़ई की काजल दूसरे स्थान पर रहीं। इस मौके पर एबीएसए हेतराम, जिला व्यायाम शिक्षक आदित्य मणि शर्मा, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक विनोद हेमल, शहजादे तनवीर खान, अजय द्विवेदी, सुधीर सोनी आदि शिक्षक मौजूद रहे।