{"_id":"580904124f1c1b453d702aa2","slug":"pm-s-rally-calling-to-give-yellow-rice","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीले चावल दे बुला रहे पीएम की रैली में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीले चावल दे बुला रहे पीएम की रैली में
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Thu, 20 Oct 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
लोगों को पीले चावल बांटते भाजपाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 24 अक्टूबर को होने वाली बुंदेलखंड परिवर्तन महारैली में भीड़ जुटाने के लिए भाजपाई गली कूचों में लोगों को पीले चावल बांट रहे हैं। गुुरुवार को एक दर्जन मोहल्लों में ढोल नगाड़ों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीले चावल बांटे।भाजपा नगर अध्यक्ष ओमनारायण तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के मोहल्ला कादीपुरा, नारूपुरा, सत्तीपुरा, गांधीनगर, डाकबंगला, बजरंग चौक आदि में लोगों को पीले चावल बांटे।
विज्ञापन
ढोल नगाड़ों के साथ चल रहे कार्यकर्ता घर घर पहुंचे और लोगों को पीले चावल देकर 24 अक्टूबर को महोबा के पुलिस लाइन मैदान में होने वाली मोदी की रैली में पहुंचने का निमंत्रण दिया। नगर अध्यक्ष ने बताया कि 21 अक्टूबर को सुभाषनगर, छजमनपुरा, बीजानगर रोड, शुक्लानापुरा आदि मोहल्लों का भ्रमण कर लोगाें को पीले चावल देंगे जिससे कि अधिक से अधिक भीड़ जुट सके। इस मौके पर डा. अविनाश मिश्रा, राजेश चौरसिया, कुशल अग्रवाल, वीरेंद्र राजपूत, राजीव लोचन, संजीव अवस्थी, रामजी गुप्ता, जवाहरलाल तिवारी, नरेंद्र, विनोद शामिल रहे।
विज्ञापन