फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   PM Kisan Samman Nidhi will get stuck without e-KYC

ई-केवाईसी में अटका सम्मान, किसान परेशान

Sun, 27 Mar 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi will get stuck without e-KYC
महोबा/ भरवारा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है। 31 मार्च तक लाभार्थियों को हर हाल में ई-केवाईसी कराना होगा। इसके बिना किस्तों की लाभ नहीं मिलेगा। इधर सर्वर में अचानक लोड बढ़ने से जन सुविधा केंद्रों में अपडेट प्रक्रिया नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक अभय कुमार सिंह यादव ने बताया है कि ब्लॉक स्तर पर राजकीय कृषि बीज भंडार पर किसान अपना आधार और मोबाइल फोन नंबर फीड करा सकते हैं। इसके अलावा लाभार्थी कृषक ऑनलाइन केंद्रों, जनसुविधा केंद्रों के माध्यम से ई-केवाईसी करा सकते हैं। 31 मार्च तक का समय है। वेबसाइट पर एक साथ लोड बढ़ रहा है, जिससे अपडेट में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

क्या बोले किसान
- भरवारा निवासी किसान पुन्ना अहिरवार ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि की केवाईसी करवाने के लिए पांच दिन से लगातार परेशान हूं, खेतों पर कटाई का काम छोड़ केवाईसी कराने पहुंचे केवाईसी नेटवर्क समस्या के कारण हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- किसान चेतराम मिश्रा दिन पीएम किसान सम्मान निधि की केवाईसी करवाने के लिए तीन-चार दिन से जनसेवा केंद्रों के लगातार चक्कर काट रहा हूं और सर्वर में दिक्तत होने के कारण उनकी केवाईसी नहीं हो पा रही है और न ही मैं अपने खेतों पर खड़ी फसल को काटने जा पा रहा हूं।

- चुरारी निवासी कुसुम का कहना है कि ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है लेकिन जब केेवाईसी नहीं हो पा रही है तो ऐसे में किसान क्या करे। सरकार को केवाईसी की अंति म तिथि आगे बढ़ानी चाहिए।
--------------------------------------
इस तरह करें ई-केवाईसी
- पीएम किसान पोर्टल पर जाएं।
- स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा का विवरण दर्ज करें।
- अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें, जिस पर ओटीपी आएगा।
- ओटीपी डालने के बाद सबमिट करने का बटन दबाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed