{"_id":"69bd556bd122d9f7cf3e7d2c2ee1c209","slug":"pipeline-work-correcting-the-sharp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन ठीक करने का काम हुआ तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन ठीक करने का काम हुआ तेज
अमर उजाला ब्यूूराे,महोबा।
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल निगम के अधिकारियों की उदासीनता के चलते एक सप्ताह से टूटी पड़ी पाइप लाइन दुरुस्त न कराने से पेयजल संकट प्रभावित हो रहा है। वहीं पानी की बर्बादी हो रही है। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर छपते ही जल निगम हरकत में आया और पाइप लाइन दुरुस्त करने का काम शुरू करा दिया।
उर्मिल बांध से महोबा तक बिछाई गई पाइप लाइन समरा चौकी के पास एक सप्ताह पहले टूट गई थी। जिससे सड़क के किनारे दूर तक पानी भर गया। इससे ग्रामीणों द्वारा शिकायत करने के बाद भी जल निगम ने टूटी पाइप लाइन ठीक कराने की जहमत नही उठाई। जिस पर अमर उजाला ने 13 जनवरी को प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया। खबर छपते ही जल निगम के अधिकारियों ने पाइप लाइन ठीक कराने के लिए जल निगम की टीम भेज दी है। जिससे शनिवार को सारा दिन टीम पाइप लाइन दुरुस्त करने में जुटी रही। शाम तक टीम कार्य पूरा नही कर सकी। जिससे अभी एक दो दिन तक और लोगों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ेगा। एक सप्ताह के अंदर लाखों किलो लीटर पानी बर्बाद हो गया।