फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   PCF sent trucks, wheat lifting started

Mahoba News: पीसीएफ ने भेजे ट्रक, गेहूं की उठान शुरू

Sun, 14 Apr 2024 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 14 Apr 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
PCF sent trucks, wheat lifting started
श्रीनगर (महोबा)। क्रय केंद्रों से गेहूं की उठान न होने से खरीद का काम ठप होने की समस्या अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद आखिरकार पीसीएफ के अधिकारियों की नींद टूट गई। आनन-फानन में क्रय केंद्रों में ट्रकों को भेजकर गेहूं की उठान शुरू कराई गई। जिससे क्रय केंद्र खाली हो गए और यहां दोबारा गेहूं की खरीद शुरू हो गई। इससे किसानों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

ब्लॉक कबरई क्षेत्र में गेहूं खरीद के लिए 14 क्रय केंद्र खोले गए हैं। पिछले दस दिन से ज्यादा समय में इन केंद्रों में हजारों क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। जिससे केंद्रों के कक्ष गेहूं के बोरों से भर गए। गेहूं की उठान न होने से क्रय केंद्र प्रभारी परेशान थे। ऐसे में गेहूं बेचने के लिए क्रय केंद्र आने वाले किसानों को बैरंग लौटना पड़ रहा था।
विज्ञापन

इस मुद्दे को अमर उजाला ने 13 अप्रैल के अंक में उठान न होने से क्रय केंद्रों में जगह नहीं, गेहूं खरीद का काम भी ठप शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद अफसर हरकत में आ गए। पीसीएफ की ओर से आनन-फानन में ट्रकों को भेज कर गेहूं उठान का काम शुरू कर दिया गया। गेहूं की उठान होने से क्रय केंद्र जैसे ही खाली हुए किसानों से गेहूं खरीद का काम फिर से शुरू कर दिया गया। साधन सहकारी संघ, साधन सहकारी समिति लुहेड़ी, सिजहरी में गेहूं खरीद दोबारा शुरू हो गई है। गेहूं की खरीद शुरू होने से किसानों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed