फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Patriotic slogans echoed in the Tiranga Yatras

Mahoba News: तिरंगा यात्राओं में गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयकारे

Wed, 13 Aug 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 13 Aug 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Patriotic slogans echoed in the Tiranga Yatras
फोटो 13 एमएएचपी 18 परिचय-कस्बा कुलपहाड़ में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपाई। संवाद
कुलपहाड़/पनवाड़ी/कबरई। जिले के अलग-अलग स्थानों पर भाजपाइयों, व्यापारियों व विभिन्न संगठनों ने तिरंगा यात्रा निकालीं। तिरंगा यात्राओं में राष्ट्रभक्ति के जयकारे गूंजते रहे तो वहीं हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे लोग देशभक्ति के गीतों पर झूमते नजर आए।
विज्ञापन

कस्बा कुलपहाड़ के किशोर गोस्वामी कॉलेज प्रांगण से बुधवार को भाजपा की तिरंगा यात्रा शुरु हुई। संयोजक तेजा शिवहरे व जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा टोरियापुरा, रोडवेज बस स्टैंड होते हुए मुख्य बाजार पहुंची। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया, मंडल अध्यक्ष कुलपहाड़ माधव कुशवाहा, मानवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। इसी तरह पनवाड़ी में ब्लॉक प्रमुख अंजना श्रीप्रकाश अनुरागी और मंडल अध्यक्ष संतोष विश्कर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा ब्लॉक प्रांगण से प्रारंभ होकर पाठकपुरा, सुभाषनगर, तिगैला से बस स्टैंड होते हुए महोबा रोड पर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में भारत माता की झांकी और सौ मीटर लंबा झंडा आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

वहीं कबरई कस्बे में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद करके तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। पांच पहाड़ी मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई इस तिरंगा यात्रा में 100 मीटर लंबा तिरंगा लेकर लोग छंगा तिराहा, मेन मार्केट होते हुए बांदा तिराहा पहुंचे। मेन मार्केट के हनुमान मंदिर में राष्ट्रगान के साथ यह तिरंगा यात्रा संपन्न हुई। इसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह धीरू, जिला महामंत्री अमित शर्मा व व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कजली मेले में चलाया तिरंगे संग सेल्फी अभियान
महोबा। शहर में चल रहे ऐतिहासिक कजली मेले के चौथे दिन बुधवार को माध्यमिक विभाग की तरफ से पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज कनकुआ और राजकीय हाईस्कूल रिवई सुनैचा के छात्र-छात्राओं ने कॅरिअर गाइडेंस, विज्ञान मॉडल और टीएलएम से संबंधित विभिन्न विषयों की प्रदर्शनी लगाई। यहां पर चलाए गए सेल्फी विद तिरंगा अभियान में लोगों ने तिरंगे संग सेल्फी ली।

फोटो 13 एमएएचपी 18 परिचय-कस्बा कुलपहाड़ में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपाई। संवाद

फोटो 13 एमएएचपी 18 परिचय-कस्बा कुलपहाड़ में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपाई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed