फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Patients are increasing, calcium deficiency is giving people pain in bones.

Mahoba News: बढ़ रहे हैं मरीजकैल्शियम की कमी लोगों को दे रही हड्डियों का दर्द

Sat, 22 Feb 2025 09:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 22 Feb 2025 09:48 PM IST
विज्ञापन
Patients are increasing, calcium deficiency is giving people pain in bones.
महोबा। हड्डियों में दर्द से लोग कराह रहे है। जांच में मरीजों में कैल्शियम की कमी सामने आ रही है। साथ ही विटामिन-डी भी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रहा है। इस कारण हड्डियों की बीमारी से संबंधी रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना इसके 70 से 80 मरीज पहुंच रहे है। जिनमें 17 से 19 व 45 साल से ऊपर वालों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में उल्टी, दस्त, बुखार आदि के अलावा हड्डी से संबंधी मरीज इलाज कराने पहुंच रहे है। कैल्शियम की कमी से हड्डियों में दर्द की शिकायत के मरीजों की संख्या सर्वाधिक है।
विज्ञापन

गर्भवती महिलाएं भी कमर में दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रही हैं। जिनमें आयरन की कमी देखने को मिल रही है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. देवप्रकाश सिंह ने बताया कि लंबे समय तक कैल्शियम की कमी बने रहने से शरीर में अन्य गंभीर बीमारी भी हो सकती है। खानपान पर ध्यान न देने से हड्डियों के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। प्रतिदिन 70 से 80 मरीज आ रहे हैं। अच्छे खानपान व धूप की सिकाई न मिलने से यह समस्या सामने आ रही है। इससे लोगों को जोड़ों के दर्द की समस्या भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

असहनीय दर्द होने के कारण रोगियों को बैठने और सही तरीके से खड़े होने में भी परेशानी होती है। उन्होंने ऐसी समस्या होने पर चिकित्सक को दिखाकर उपचार कराने की सलाह दी है। बताया कि डाइट में सुधार करते हुए केले, अंडे, चना, सोयाबीन, दालों का सेवन करें और व्यायाम करने की आदत डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed