फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   PAT and PhD entrance exams on the same day; candidates distressed

Mahoba News: एक दिन में पैट व पीएचडी प्रवेश परीक्षा, परीक्षार्थी परेशान

Thu, 22 Oct 2026 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
PAT and PhD entrance exams on the same day; candidates distressed
महोबा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) की पीएचडी प्रवेश परीक्षा और प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पैट) 25 अक्तूबर को होने से कई विद्यार्थियों के सामने संकट खड़ा हो गया है। अब परीक्षार्थी एक दिन में कौन सी परीक्षा दें, इसको लेकर परेशान हैं।
विज्ञापन

जनपद के अधिकांश विद्यार्थी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में पीएचडी के लिए प्रवेश लेते हैं। वहीं प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए पैट की अर्हता अनिवार्य है। परीक्षार्थियों की संख्या ज्यादा होने से यह परीक्षा 25 व 31 अक्तूबर और एक नवंबर को प्रस्तावित है। परीक्षा बुंदेलखंड विवि के परीक्षा भवन में भी होनी है। बावजूद इसके बीयू प्रशासन ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा कराने की तिथि 25 अक्तूबर तय कर दी है। इससे परीक्षार्थी परेशान हैं।
विज्ञापन

कुलपति के निर्देश पर पीएचडी प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम चार बजे तक होगी। इस परीक्षा के लिए बीयू के बैंकिंग, अर्थशास्त्र एवं वित्त विभाग, गणितीय विज्ञान व कंप्यूटर अनुप्रयोग विभाग को परीक्षा केंद्र बनाया है। अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल से अपने लॉगिन का उपयोग कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि अब तक किसी भी विद्यार्थी ने शिकायत नहीं की है। यदि कोई शिकायत आएगी तो कुलपति से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed