फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Passengers are seated in standard than Tenpon

मानक से ज्यादा टेंपों में बैठा रहे सवारियां

Sun, 20 Dec 2015 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Sun, 20 Dec 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
Passengers are seated in standard than Tenpon
पुलिस प्रशासन और एआरटीओ विभाग की उदासीनता के चलते जिले में टेंपो चालक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। हालत यह है कि तीन सीटर पास टेंपो में 10-15 तक सवारियां बैठाकर वाहन दौड़ा रहे हैं। इतना ही नहीं चालक अपने दोनों तरफ भी दो-दो सवारियां बैठा रहे हैं। जिससे हादसा होने की संभावना और बढ़ जाती है।
विज्ञापन


मालूम हो कि ज्यादा कमाई के चक्कर में टेंपो चालक तीन सीटर पास टेंपो में आठ से दस सवारियों बैठती हैं। कुछ चालक के बगल में तो कुछ सवारियों को टेंपो के पीछे भी लटका लिया जाता है। सबसे ज्यादा दिक्कत चालक के बगल में बैठने वाली सवारियों के कारण होती है। नतीजतन मोड़ पर अचानक भारी वाहन आ जाने पर टेंपो चालक ठीक तरह से हैंडिंल नहीं मोड़ पाते और दुर्घटना तक हो जाती है।
विज्ञापन


पुलिस की मिलीभगत के चलते टेंपो में मानक से ज्यादा सवारियां बैठाने के बाद भी उनका चालान नहीं किया जाता। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुदेश तिवारी का कहना है कि चेकिंग अभियान के दौरान ऐसे टेंपो चालकों का चालान किया जाता है। सघन अभियान चलाकर चालक के दोनों तरफ सवारियां बैठाकर चलने वाले टेंपो चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed