फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Party workers welcomed the Congress state in-charge.

Mahoba News: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Sun, 12 Jul 2026 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Party workers welcomed the Congress state in-charge.
फोटो 12 एमएएचपी 20 परिचय-कस्बा कुलपहाड़ में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम को फूल
महोबा/कुलपहाड़। कांग्रेस पार्टी ने शहर के तहसील चौराहा स्थित एक पैलेस में कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ी है। प्रदेश प्रभारी ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी में शामिल लोगों की निंदा भी की।
विज्ञापन



कार्यक्रम में महोबा और हमीरपुर जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर महोबा जिलाध्यक्ष संतोष धुरिया, हमीरपुर जिलाध्यक्ष गोविंद अहिरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी, राकेश सिंह, अरविंद द्विवेदी, वृंदावन कुशवाहा, कालका प्रसाद और अजीज खान मौजूद रहे। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार, प्रदेश प्रभारी के नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वह जनपद झांसी से महोबा जाते समय कुलपहाड़ पहुंचे थे। प्रदेश प्रभारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने का आह्वान किया। इस दौरान संतोष रैकवार, अखिलेंद्र नामदेव, अजीज मंसूरी, मुजीब अहमद, हाजी रफीक खान, इंदल रैकवार, मौला बख्श, इमरान मंसूरी, अशफाक अहमद, विमला देवी, मुरलीधर सोनी और जगत पाल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed