फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Parliament will raise the issue of the AMS

लोकसभा में उठाएंगे एम्स का मुद्दा

Sat, 17 Sep 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Sat, 17 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Parliament will raise the issue of the AMS
सभा में उमड़ी भीड़। - फोटो : amarujala

जिले में एम्स खोलने और बिजली बिल समस्या सहित करीब दर्जन भर मांगों को लेकर डेढ़ माह से चल रहे बुंदेली समाज के धरने में शनिवार को राहुल गांधी पहुंच गए। उन्होंने अनशनकारियों की समस्याएं सुनी। साथ ही एम्स का मुद्दा लोकसभा में उठाने का आश्वासन दिया। राहुल गांधी 10 मिनट तक फर्श पर अनशनकारियों के साथ बैठे रहे।

विज्ञापन


बुंदेली समाज के अनशन स्थल पर पहुंचे राहुल का बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकार ने तिलक लगाकर स्वागत किया। अनशनकारियों ने बुंदेलखंड की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं, जनता पर लगातार हो रहे बिजली जुल्म, बुंदेलखंड पैकेज में हुई गड़बड़ियों व बदहाल सड़क की जानकारी दी। अनशन स्थल पर बैठी रिटायर्ड शिक्षक सुमित्रा देवी ने राहुल से बिजली विभाग द्वारा भेजे एक लाख 23 हजार के बिल को सही कराने की गुजारिश तो जगन्नाथ प्रजापति ने पुलिस पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न करने की शिकायत की।
विज्ञापन


बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकार ने राहुल गांधी को बताया कि पूरे बुंदेलखंड में एक भी अच्छा अस्पताल नहीं है। एम्स खुलने से बुंदेलखंड के अलावा मध्यप्रदेश के कई जिलों को लाभ मिलेगा। राहुल ने वादा किया कि वे महोबा में एम्स खोलने के मसले को संसद में जरूर उठाएंगे। संरक्षक सुखनंदन सिंह यादव ने राहुल गांधी को बताया कि 2010 से केंद्र सरकार बुंदेलखंड को 300 मेगावाट बिजली मुफ्त दे रही है, लेकिन राज्य सरकार उसे ऊंची दर पर बेचकर जनता को धोखा दे रही है। इस पर कांग्रेस को मुखर होना चाहिए। अनशन स्थल पर अजय बरसैया, राकेश सिंह, गौरव मिश्रा, नवनीत मिश्र, अरुण चतुर्वेदी, करनसिंह, सौरभ तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed