फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   pareshani,mandi,kisaan

हरपालपुर मंडी बंद होने से उपज बेचने को भटक रहे किसान

Tue, 10 May 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
pareshani,mandi,kisaan
पनवाड़ी (महोबा)। कृषि मंडी हरपालपुर में व्यापारियों और माल की तौलाई करने वाले कर्मियों के बीच चल रहे विवाद के चलते मंडी में सन्नाटा पसरा है। चार दिन से मंडी बंद होने के चलते उपज बेचने के लिए किसान परेशान है।
विज्ञापन

सीमा से सटे मध्यप्रदेश की हरपालपुर मंडी की दूरी जिले के पनवाड़ी व महोबकंठ क्षेत्र से करीब 20 किलोमीटर है। इसके बीच 50 से अधिक गांव हैं। जहां से किसान अपनी उपज बेचने के लिए मंडी आते हैं।
विज्ञापन

तौल करने वाले कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें दो रुपये प्रति क्विंटल की दर से व्यापारियों द्वारा भुगतान किया जाए, अभी 40 पैसे प्रति क्विंटल भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं व्यापारी इस पर सहमत नहीं है। इस कारण मंडी का कामकाज ठप पड़ा हुआ है। पैदावार बेचने के लिए किसान इधर-उधर भटक रहे हैं। चार दिन पहले किसानों ने माल न खरीदे जाने पर हाईवे पर जाम भी लगाया था।
- पनवाड़ी के किसान चिनाकोटि का कहना है कि हरपालपुर मंडी में ताला जड़ दिया गया है। रुपयों की जरूरत होने के चलते माल बेचना है। ऐसे में उन्हें अब 35 किमी दूर राठ मंडी जाना पड़ेेगा और कम दर पर माल बेचना होगा। हरपालपुर मंडी में छनाई का पैसा भी नहीं लगता है।

- महोबकंठ के किसान मनप्यारे कुशवाहा का कहना है कि हरपालपुर मंडी में किसानों के माल की खुली बोली लगाई जाती है। जो बढ़कर बोली लगाता है, उसी व्यापारी को किसान माल बेचते हैं। अन्य मंडियों में ऐसा नहीं होता, जिससे किसान हरपालपुर मंडी का सहारा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed