फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   pani ka sankat, ghssa

खरेला के पेयजल संकट को लेकर युवा और हिंदू संगठन आंदोलित

Wed, 02 Jun 2021 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
pani ka sankat, ghssa
खरेला (महोबा)। कस्बा खरेला में एक माह से पेयजल आपूर्ति ठप होने और खराब हैंडपंपों को दुरुस्त न कराए जाने से बूंद-बूंद पानी को लेकर परेशान कस्बावासियों की समस्या को लेकर हिंदू संगठन व युवाओं ने आंदोलन का ऐलान किया है। बुधवार को युवाओं ने कस्बे में सामूहिक बैठक कर चार जून को डीएम को ज्ञापन सौंपने और एक सप्ताह के अंदर समस्या का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन करने की रणनीति बनाई है।
विज्ञापन

समस्या के समाधान को लेकर अब हिंदू युवा वाहिनी, बजरंग दल व कस्बे के युवा आगे आए हैं। बुधवार को कार्यकर्ताओं ने पहरेता मार्ग स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में बैठक की। कांतिकारी बजरंग दल प्रभारी सत्येंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पहले डीएम को ज्ञापन सौंपने और फिर भी पेयजल आपूर्ति बहाल न होने पर तहसील में धरना प्रदर्शन शुरु करने की रणनीति बनाई। बैठक में बजरंग दल प्रखंड अध्यक्ष शरद पचौरी, नगर संयोजक विवेक पचौरी, राष्ट्रीय करणी सेना जिलाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह, पुष्पेंद्र, कंचन, मानवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed