{"_id":"69c6d75e5892e4a03907f938","slug":"panchayat-secretary-arrested-for-fatally-attacking-his-wife-mahoba-news-c-225-1-mah1012-123739-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला पंचायत सचिव गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला पंचायत सचिव गिरफ्तार
Sat, 28 Mar 2026 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
महोबा। घरेलू विवाद में पत्नी पर लोहे की राॅड से जानलेवा हमला करने वाले पंचायत सचिव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा है।
थाना महोबकंठ के लिलवा गांव निवासी बृजेश कुमार, जैतपुर ब्लॉक में पंचायत सचिव के पद पर तैनात था और इस कारण वह कुलपहाड़ कस्बा स्थित गोविन्द नगर में किराये का कमरा लेकर पत्नी नेहा व बच्चों के साथ रहता था। 27 जनवरी की रात करीब नौ बजे बृजेश कुमार ने विवाद के चलते लोहे की रॉड से पत्नी पर हमला किया। बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे को भी चोटें आईं।
सूचना पर पीड़िता का पिता प्रह्लाद मौके पर पहुंचा और बेटी को अस्पताल पहुंचाया। पिता प्रहलाद ने 10 फरवरी को घटना की प्राथमिकी कुलपहाड़ कोतवाली में दर्ज कराई थी। तब से बृजेश कुमार फरार चल रहा था।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने आरोपी बृजेश कुमार को शुक्रवार को कस्बे से गिरफ्तार किया। उसके पास से लोहे की रॉड बरामद किया।