{"_id":"6075b4d08ebc3e8ca62a474a","slug":"panchayat-elections-liquor-were-taking-to-distribute-to-voters-police-caught-report-on-prime-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: वोटरों को बांटने के लिए ले जा रहे थे शराब, पुलिस ने पकड़ा, प्रधान प्रत्याशी पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: वोटरों को बांटने के लिए ले जा रहे थे शराब, पुलिस ने पकड़ा, प्रधान प्रत्याशी पर रिपोर्ट दर्ज
Tue, 13 Apr 2021 08:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 13 Apr 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
शराब और कार बरामद
- फोटो : अमर उजाला
महोबा के श्रीनगर में मंगलवार को पुलिस ने पंचायत चुनाव में मतदाताओं को बांटने के लिए कार से ले जायी जा रही चार पेटी शराब पकड़ी। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मतदाताओं को प्रलोभन देने के आरोप में प्रधान प्रत्याशी समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थानाध्यक्ष श्रीनगर संजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान आर्यावर्त बैंक सिजहरी के पास एक कार रोककर चेकिंग की तो चार पेटी में 180 क्वार्टर देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी कमलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ग्राम पंचायत सिजहरी से प्रधान पद के प्रत्याशी अतेंद्र कुमार के कहने पर शराब लेकर जा रहा था। शराब मतदाताओं में बांटी जानी थी। पुलिस ने प्रधान पद के प्रत्याशी अतेंद्र कुमार के अलावा कमलेश कुमार, शराब दुकान के सेल्समैन व ठेकेदार के खिलाफ प्रलोभन देने का मामला दर्ज किया है। साथ ही कार को सीज किया गया है।