पाक में आतंकियों के हाथ मारे गए बच्चों को श्रद्धाजंलि
पाकिस्तान के पेशावर स्थित आर्मी स्कूल में आतंकी हमले में हुई 132 बच्चाें की मौत के दूसरे दिन भी स्कूली बच्चाें ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। साथ ही आतंकी घटना को बर्बरतापूर्ण बताते हुए इस घिनौने कृत्य की कड़ी निंदा की।
गुरुवार को एहसास प्ले स्कूल में प्रधानाध्यापक साबिर खान के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नन्हे- मुन्ने बच्चाें ने कैंडल जलाकर आतंकी हमले में मारे गए बेगुनाह बच्चाें को श्रद्धांजलि दी।
साथ ही दो मिनट मौन रखकर ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान विद्यालय की टीचरों और बच्चाें ने मारे गए बच्चाें के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
विद्यालय प्रधानाध्यापक ने कहा कि आतंकियों का कोई धर्म नहीं होता। उन्हाेंने कहा कि आतंकवादियों ने पाक के आर्मी स्कूल में घुसकर बच्चाें को मारकर जो घिनौना कृत्य किया है, उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। कहा कि अब सभी देशाें को एकजुट होकर आतंकवाद को जड़ से मिटाने की पहल शुरू कर देना चाहिए।
इस मौके पर स्नेहा सिंह, मनीषा साहू सहित विद्यालय की सभी mटीचर मौजूद रहीं।