{"_id":"60046f058ebc3e317b355dcb","slug":"overload-truck-mahoba-news-knp606550015","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनिज टीम ने सीज किए 18 ओवरलोड ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनिज टीम ने सीज किए 18 ओवरलोड ट्रक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबरई (महोबा)। डीएम के निर्देश पर खनिज टीम ने पत्थर मंडी कबरई में चेकिंग अभियान चलाकर डेढ़ दर्जन ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया। कार्रवाई से ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया।
मध्यप्रदेश से आने वाले गिट्टी लोड वाहनों पर कम रॉयल्टी में अधिक माल ले जाकर राजस्व चोरी किए जाने की सूचनाएं जिला प्रशासन को मिल रही थीं। इस पर डीएम ने खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह को अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। डीएम के आदेश पर खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने पत्थर मंडी कबरई में बांदा और कानपुर रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को रोककर कागजात व माल चेक किया गया।
18 डंपर व ट्रक ओवरलोड पाए जाने पर उन्हें कबरई मंडी परिसर में खड़ा कराते हुए सीज किया गया। खनिज अधिकारी ने बताया कि प्रति ट्रक सभी राजस्व कर मिलाकर डेढ़ लाख रुपये तक का जुर्माना लगेगा, तभी वाहन छूट सकेंगे। (संवाद)