फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Over 69 lakh saplings to be planted; three wetlands to be notified.

Mahoba News: 69 लाख से अधिक पौधे लगेंगे, तीन वेटलैंड होंगे अधिसूचित

Mon, 01 Jun 2026 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Over 69 lakh saplings to be planted; three wetlands to be notified.
महोबा। जिला पौधरोपण, पर्यावरण, गंगा समिति व वेटलैंड समिति की बैठक जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में शनिवार देर शाम हुई। इसमें वर्ष 2026-27 के लिए पौधरोपण की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। डीएम ने सरकारी जमीनों को कब्जामुक्त कराकर पौधरोपण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी देवाशीष जेना ने बताया कि वन विभाग 39,31,000 पौधे लगाएगा। अन्य 24 विभाग 29,75,609 पौधे रोपित करेंगे। कुल मिलाकर जिले में करीब 69 लाख पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही तीन वेटलैंड अधिसूचित होंगे। 30 मई तक 42 फीसदी गड्ढा खोदाई पूरा हो चुका है। डीएम ने एक सप्ताह में शेष गड्ढा खोदाई कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने 10,000 या अधिक पौधों वाले वृहद स्थलों के चयन पर जोर दिया।
विज्ञापन

शासन के निर्देशानुसार 15 प्रकार के विशिष्ट वन बनाए जाएंगे। डीएम ने सभी विभागों को परिपत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वन विभाग की 34 पौधशालाओं में 64 लाख से अधिक पौधे तैयार हैं। इनमें नीम, शीशम, आंवला और बांस जैसे विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल हैं। डीएम ने कीरतसागर, रतन सागर और बेलासागर को आर्द्रभूमि संरक्षण अधिनियम के तहत अधिसूचित करने के प्रस्तावों की समीक्षा की। उन्होंने सभी तालाबों को कब्जामुक्त कराने और जनसहभागिता से चंद्रावल नदी की खुदाई कराने के भी निर्देश दिए।

नगर निगम चुनाव में जीतने के बाद भावुक होती नवनिर्वाचित पार्षद। संवाद

नगर निगम चुनाव में जीतने के बाद भावुक होती नवनिर्वाचित पार्षद। संवाद

नगर निगम चुनाव में जीतने के बाद भावुक होती नवनिर्वाचित पार्षद। संवाद

नगर निगम चुनाव में जीतने के बाद भावुक होती नवनिर्वाचित पार्षद। संवाद

नगर निगम चुनाव में जीतने के बाद भावुक होती नवनिर्वाचित पार्षद। संवाद

नगर निगम चुनाव में जीतने के बाद भावुक होती नवनिर्वाचित पार्षद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed