{"_id":"5f4954f58ebc3e71905c8fda","slug":"other-mahoba-news-knp5794224101","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों की पिटाई से आहत ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों की पिटाई से आहत ग्रामीणों ने लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनवाड़ी (महोबा)। बच्चों के बीच हुए विवाद में लड़ाई बड़ों तक पहुंच गई। जिससे गुरूवार की शाम को यादव गुट के लोगों ने दलितों की लाठी-डंडों से पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस द्वारा रिपोर्ट लिखने में हीलाहवाली करने से नाराज दलितों ने झांसी-मिर्जापुर हाईवे में दलित बस्ती के पास सुबह 9 बजे जाम लगा दिया। जिससे महोबा, राठ से मऊरानीपुर, झांसी व ग्वालियर आने-जाने वाले तमाम वाहन जाम में फंस गए। मौके पर पहुंचे पनवाड़ी इंस्पेक्टर ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। दस बजे जाम खुल गया।
25 अगस्त को अजय अहिरवार की भान सिंह यादव ने पिटाई कर दी थी। इसकी शिकायत करने पहुंचे अजय के पिता रमेश अहिरवार को यादव परिवार के लोगों ने गाली-गलौज कर भगा दिया। इसके बाद गुरुवार की शाम को यादव समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर रमेश अहिरवार, शंकर, पप्पू, संतोष अहिरवार की लाठी-डंडों से पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे दलितों की रिपोर्ट न
लिखने से नाराज पीड़ितों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर दलित बस्ती के पास हाईवे जाम कर दिया। एक घंटे तक जाम लगा रहने से आवागमन ठप हो गया। बाद में पहुंची पुलिस ने पीड़ितों को मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद सुबह दस बजे जाम खुल सका। पनवाड़ी इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि रामसिंह, अखिलेश, भान सिंह यादव, शिवम, संदीप, अमलेश सहित 22 लोगों के खिलाफ नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अभियुक्तों की तलाश में जुट गई है।