{"_id":"5f4953ae8ebc3edd187154b3","slug":"other-mahoba-news-knp5794220180","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई नीट परीक्षा के विरोध में सपाइयों व कांग्रेसियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेईई नीट परीक्षा के विरोध में सपाइयों व कांग्रेसियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। जेईई नीट परीक्षा के विरोध में शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं व कांग्रेसियों ने अलग अलग स्थानों पर प्रदर्शन किया। सपाइयों ने लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने व नीट की परीक्षा रुकवाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतर प्रदर्शन किया। बाद में तहसील पहुंच राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। सरकार को बर्खास्त करने व परीक्षा को स्थगित करने की मांग की। वहीं कांग्रेसियों ने रेलवे स्टेशन परिसर में धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
सपा जिलाध्यक्ष प्रान सिंह यादव के नेतृत्व में पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष शाहिद राजू समेत दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने ने एसडीएम सदर राजेश यादव को सौंपे ज्ञापन में बताया कि जहां प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से ध्वस्त हैं। वहीं गरीब, मजदूर व किसान वर्ग पर आवागमन के संसाधन व ठहरने की व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं है। लखनऊ में नीट परीक्षा के विरोध में प्रदर्शन कर रहे सपाइयों पर पुलिस द्वारा बर्बरता से लाठियां चलाई गई, जो लोकतंत्र पर अत्यंत निंदनीय व दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इस कृत्य के विरोध में सरकार को बर्खास्त करने व नीट परीक्षा कोरोना महामारी समाप्त होने तक स्थगित करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अमित यादव,
रोशन अली, विजय सिंह लोधी, गुलजार अहमद, योगेश योगी आदि शामिल रहे।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आवाहन पर केंद्र सरकार द्वारा कोरोना काल में जबरन जेईई नीट की परीक्षा कराने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नीट परीक्षा रद्द कराने की माग की। जिलाध्यक्ष ने कहा की भाजपा सरकार 23 लाख छात्र-छात्राओं को मौत के मुंह में ढ़केलना चाहती है। जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष आफाक सरवर, जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस ओमप्रकाश विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार धुरिया, जिला महासचिव राकेश सिंह, राहुल मिश्रा, महेश अहिरवार, परवेज खान आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।