फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   OTHER

दहेज की मांग पूरी न होने पर पति पर दूसरी शादी रचाने का आरोप

Thu, 27 Aug 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
OTHER
महोबा। पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई और मायके भेज दिया गया।
विज्ञापन

बांदा जिले के ग्राम बसवारी निवासी नीलम उर्फ नीलू ने एसपी मणिलाल पाटीदार को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी 12 दिसंबर 2018 को शहर के मोहल्ला शेखूनगर निवासी सत्य मिश्रा के साथ हुई थी। शादी के समय मांग के अनुसार दान दहेज दिया था, लेकिन बाद में पति व ससुराली दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे, जिससे वह मानसिक बीमार रहने लगी। कानपुर में इलाज के दौरान पेट में ट्यूमर होने पर आपरेशन कराया, लेकिन ससुरालियों ने कोई मदद नहीं की। वह जब ठीक होकर घर आ गई तो पूरे जेवर ससुरालियों ने रख लिए और उसे जबरन मायके छोड़ गए। पत्र बताया कि दो दिन पहले उसे जानकारी हुई कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। एसपी ने कार्रवाई का भरोसा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed