{"_id":"5f47edad8ebc3e3d1c118f59","slug":"other-mahoba-news-knp5792049103","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खाने से महिला की मौत, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर खाने से महिला की मौत, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के ग्राम सबुआ में जहर खाने से महिला की मौत हो गई। महिला के पिता ने दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों द्वारा पुत्री को मारपीट कर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू की है।
कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम हसला निवासी छन्नू अहिरवार ने अपनी पुत्री कांति (32) की शादी वर्ष 2014 में कोतवाली चरखारी के ग्राम सबुआ निवासी हरीशंकर के साथ की थी। शादी के समय मांग के अनुसार भरपूर दान-दहेज दिया गया था। बाद में दहेज की मांग को लेकर ससुराली कांति को प्रताड़ित करने लगे। बुधवार की देर शाम कांति की जहर खाने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मायके पक्ष के लोगों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सूचना पर पहुंचे महिला के पिता छन्नू अहिरवार व मां ज्ञान देवी ने बताया कि बुधवार की सुबह उनकी पुत्री का फोन आया था। जिसमें उसने ससुरालियों द्वारा मारपीट करने की बात बताई थी और बचाने की गुहार लगाई थी। उनके दिल्ली में होने के चलते तत्काल नहीं आ सके। बृहस्पतिवार को लौटने पर बेटी की मौत की जानकारी मिली। उन्होंने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग को लेकर बेटी को जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। महिला के दो मासूम बेटे हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।