{"_id":"656e14ce2e384845ba066a10","slug":"organization-of-district-science-exhibition-mahoba-news-c-223-1-sknp1030-5749-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: जनपदीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: जनपदीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
विज्ञापन
हमीरपुर। समग्र शिक्षा अभियान के अन्तर्गत राजकीय इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन डीआईओएस के के ओझा व विशिष्ट अतिथि बीएसए आलोक सिंह ने किया। डीआईओएस ने कहा कि विज्ञान माडलों को देखकर लग रहा है कि हमारे बच्चे भी वैज्ञानिक बनेगें।
बीएसए ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी से विज्ञान के प्रति जागरूकता पैदा होती है। प्रदर्शनी के निर्णायक मंडल में प्राध्यापक डाॅ. विद्या सिंह, नागेन्द्र सिंह, प्रवक्ता रमेश प्रसाद यादव, डायट प्रवक्ता रामेंद्र मोहन व प्रधानाचार्य जीआईसी कुरारा राजेंद्र कुमार रहे। प्रदर्शनी के मुख्य विषय पर्यावरण संबंधी मुद्ददे, जैव विविधता, मानव कल्याण में जीवन विज्ञान, वैकल्पिक ऊर्जा, सूचना संचार परिवहन, गणित विज्ञान और खेल थे।
जिसमें जूनियर वर्ग में चेक के माध्याम से प्रथम पुरस्कार नितिन कुमार चार हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार निकिता तीन हजार, तृतीय पुरस्कार प्रखर सक्सेना दो हजार व सांत्वना पुरस्कार पांच सौ रुपये क्रमशः शुभी, मोहिनी वर्मा, अदिती सिंह, सौम्या वर्मा, हर्षिता को दिया गया। वहीं सीनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार मुस्कान, द्वितीय पुरस्कार अतुल राजपूत, तृतीय पुरस्कार साक्षी सिंह एवं सांत्वना पुरस्कार क्रमशः प्रान्शी गौतम, अंजना, शिवानी, रमा देवी, अनूप कुमार को दिया गया। प्रतियोगिता प्रभारी बाबूराम कनौजिया ने बताया कि प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को मंडल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग कराया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रधानाचार्य आर के प्रजापति, सरस्वती देवी, जिला समन्यवक बाबू संतोष कुमार शर्मा, संचालनकर्ता डाॅ. ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी, बृजनंदन सिंह यादव, अखिलेश शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।