फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Operator suspended in fake ticket case, contract of three terminated

Mahoba News: फर्जी टिकट मामले में परिचालक निलंबित, तीन की संविदा समाप्त

Thu, 17 Oct 2024 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Operator suspended in fake ticket case, contract of three terminated
महोबा। महोबा डिपो की बस में झांसी के पास फर्जी परिचालक के टिकट बनाने के मामले में चल रही जांच के बाद नियमित परिचालक को निलंबित कर दिया गया है जबकि दो चालक समेत तीन की संविदा समाप्त की गई है। यह कार्रवाई चित्रकूटधाम मंडल बांदा के अधिकारियों की जांच के बाद महोबा के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली से महोबा आ रही रोडवेज बस में 12 अक्तूबर को एक यात्री के बिना टिकट मिलने पर परिवहन विभाग की टीम ने जांच की थी। जांच के दौरान बस का परिचालक गायब मिला था जबकि उसके स्थान पर अन्य व्यक्ति टिकट बना रहा था। इस फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद जांच यात्री का टिकट बनाने के दौरान फर्जी परिचालक का खुलासा हुआ था। इसके बाद मंडलीय टीम में क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप अग्रवाल के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने जांच की। जांच में मामला सही मिला। जिस पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक धर्णेंद्र कुमार चौबे ने रोडवेज डिपो महोबा के नियमित परिचालक जय सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जबकि चालक शकील अली, दूसरे चालक महेंद्र सिंह और परिचालक संजय गुप्ता की संविदा समाप्त की है। इस कार्रवाई से लापरवाह चालकों व परिचालकों में खलबली मची है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed