फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Operation of Sijhri Gaushala started on the instruction of Mahoba DM

महोबा डीएम के निर्देश पर सिजहरी गोशाला का संचालन शुरु

Sun, 22 Nov 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Operation of Sijhri Gaushala started on the instruction of Mahoba DM
निरीक्षण दौरान निर्देश देते खंड विकास अधिकारी - फोटो : MAHOBA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रीनगर (महोबा)। गोवंशों को आश्रय स्थल उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से डीएम के निर्देश पर ग्राम पंचायत सिजहरी में गोशाला का संचालन शुरू कर दिया गया। पहले ही दिन आश्रय स्थल पर 800 से ज्यादा अन्ना पशु पहुंच गए। उधर खंड विकास अधिकारी ने गोशाला का निरीक्षण भी किया। उन्होंने ग्राम प्रधान से सुचारू रूप से संचालन किए जाने की बात कही।
ग्राम पंचायत सिजहरी में बीते छह माह से गोशाला बंद पड़ी थी। इसको चालू कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष नरेश राजपूत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गोशाला शुरू कराए जाने की मांग की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को गोशाला शुरू कर दी गई। पहले दिन ही गो आश्रय स्थल में 800 से ज्यादा अन्ना पशु पहुंच गए। गोशाला चालू होने से किसानों ने राहत की सांस ली है। किसानों का कहना है कि अब उनकी फसलें अन्ना जानवरों से बची रहेगी।
विज्ञापन

उधर खंड विकास अधिकारी विनीत यादव ने ग्राम पंचायत अधिकारी अरविंद पाठक, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजयपाल लोधी के साथ गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए कि गोवंश को सुरक्षित रखने के लिए गोशाला में पन्नी आज की व्यवस्था करें। उनके लिए भूसा की व्यवस्था करें। इस मौके पर पूर्व प्रधान जयदेव राजपूत, नरेश राजपूत समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकाया भुगतान न होने से गोशाला ठप
श्रीनगर। बीते वर्ष का गोशाला संचालन का नौ लाख से ज्यादा बकाया भुगतान न होने से गोशाला ठप हो गई थी। इसके चलते किसान परेशान थे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजयपाल लोधी ने बताया कि डीएम के हस्तक्षेप के बाद विकासखंड कबरई से दो लाख का भुगतान हुआ है। अभी भी सात लाख ग्राम पंचायत का बकाया है। इसी के चलते गोशाला संचालन में परेशानी हो रही थी लेकिन जिलाधिकारी के आदेश से दोबारा प्रारंभ करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed