फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Opened four gates of Lahchura Dam

Mahoba News: लहचूरा बांध के चार फाटक खोले

Sun, 15 Sep 2024 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 15 Sep 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Opened four gates of Lahchura Dam
महोबा। यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध के लबालब होने के चलते शनिवार को भी चार फाटक खोले गए। इस दौरान 26 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन

अर्जुन बांध भी लबालब हो गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारी बांध पर पूरी तरह नजर रखे हुए हैं। वहीं, एमपी में लगातार बारिश होने से अन्य बांधों का जलस्तर भी बढ़ा है।
मध्यप्रदेश के बानसुजारा बांध से पानी छोड़े जाने से धसान नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। धसान नदी का यह पानी लहचूरा बांध में पहुंच रहा है। लहचूरा बांध की अधिकतम भंडारण क्षमता 182.30 मीटर है। बांध में क्षमता से अधिक पानी के आने से शनिवार को चार फाटक खोलकर 26 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन

लहचूरा बांध के अवर अभियंता रामाश्रय का कहना है कि दो-दो घंटे में जलस्तर की नाप कराई जा रही है। वहीं, जिले के अर्जुन बांध की अधिकतम भंडारण क्षमता 176.17 मीटर है। अर्जुन बांध इस समय लबालब है। चंद्रावल बांध की अधिकतम भंडारण क्षमता 152.76 मीटर है, जबकि चंद्रावल बांध का जलस्तर शनिवार को 151.76 मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबरई बांध की अधिकतम भंडारण क्षमता 157 मीटर है जबकि वर्तमान में कबरई बांध में जलस्तर 155.52 मीटर दर्ज किया गया। उधर, यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित उर्मिल बांध की अधिकतम क्षमता 237.43 मीटर है जबकि उर्मिल बांध में वर्तमान में 231.60 मीटर पानी पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed