फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Open holy Ramadan, the first Rosa Today

मुकद्दस रमजान का आगाज, पहला रोजा आज

Tue, 07 Jun 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला महोबा
अमर उजाला महोबा Updated Tue, 07 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Open holy Ramadan, the first Rosa Today
सजावट कर तैयार की गई मस्जिद - फोटो : अमर उजाला
मुकद्दस रमजान का आगाज हो गया। शाम से ही लोग तरावीह की नमाज की तैयारी में जुट गए। तरावीह में कम से कम डेढ़ घंटे लगते हैं। इसलिए मस्जिदों में नमाजियों के लिए पानी और हवा के इंतजाम भी किए गए हैं। मस्जिदों में रंग बिरंगी झालरों से भी सजाया गया है।  
विज्ञापन


शहर के मकनियापुरा, भटीपुरा, समदनगर, कसौरापुरा, चौसियापुरा, मिल्कीपुरा, शेखनपुरा, काजीपुरा सहित दो दर्जन से ज्यादा मोहल्लों में स्थित मस्जिदों में तरावीह पढ़ी गई। तरावीह में कुरान सुनाने के लिए हाफिजों को बाहर से बुलाया गया है। पांच दिन तो कहीं सात दिन में कुरान का पाठ मुकम्मल होता है। इन मस्जिदों में व्यापारी व अन्य लोगों की ज्यादा भीड़ जुटती है।  
विज्ञापन


रमजान माह की शुरूआत होते ही मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में खासी चहल पहल बढ़ गई है। पूरे रमजान सुबह से देर रात तक चहल पहल बनी रहती है। रात में 11 बजे तक तरावीह सुनने के बाद रात्रि दो बजे से पुन: जाग कर सहरी की जाती है। इसके बाद फजिर की नमाज पढ़ी जाती है जिससे लोग इन दिनों दो तीन घंटे ही सो पाते है। रमजान शुरू होते ही मस्जिदों में नमाजियों की संख्या भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकद्दस माह रमजान में एक माह तक रोजे रखने के साथ लोग मस्जिदों में इबादत तिलावत करते हैं लेकिन अभी तक पालिका प्रशासन द्वारा मस्जिदों के आसपास साफ सफाई के कोई इंतजाम नहीं किए गए। इससे मुस्लिम समुदाय के लोगों में खासा असंतोष है। अंधेरे में भी लोग मस्जिदों में तरावीह पढ़ने जाते हैं जिससे कूड़ा करकट से गुजर कर लोग मस्जिदों में पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed