फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   opd sewa bahal

जिला अस्पताल की ओपीडी सेवा बहाल, पहले दिन इलाज के लिए पहुंचे 300 मरीज

Fri, 04 Jun 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
opd sewa bahal
नेत्र रोग विशेषज्ञ कक्ष की खाली रही कुर्सी - फोटो : MAHOBA
महोबा। डेढ़ माह से बंद जिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी की ओपीडी सेवाएं शुक्रवार से शुरू हो गई। सुबह से ही इलाज कराने के लिए मरीज अस्पताल पहुंचे। कुछ डॉक्टर ड्यूटी के दौरान कक्षों से गायब मिले। हालांकि मरीजों की संख्या बेहद कम रही और पहले दिन 300 मरीज ही पंजीकृत किए गए। ओपीडी सेवाएं शुरू होने से मरीजों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को लेकर अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह से जिला अस्पताल समेत सीएचसी व पीएचसी की ओपीडी सेवाएं बंद कर दी गई थी। जिसके चलते मरीजों को भारी दिक्कत हुई। मजबूरी में लोगों ने प्राइवेट क्लीनिकों का सहारा लिया। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमण कम होने पर सरकार ने ओपीडी सेवाएं शुरू किए जाने के आदेश दिए हैं। जिसको लेकर शुक्रवार से जिला अस्पताल व सीएचसी-पीएचसी ओपीडी सेवाएं शुरू कर दी गईं।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे के बाद तीन कक्षों से डॉक्टर नदारद हो गए। पसवारा गांव की पुनिया ने बताया कि आंख में दिक्कत होने के चलते वह अस्पताल आई थी लेकिन संबंधित डॉक्टर कक्ष में नहीं मिले। जिससे वह बिना इलाज के लौट रही है। उधर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा का कहना है कि शुक्रवार से ओपीडी सेवा चालू कर दी गईं हैं। सभी कक्षों में डॉक्टरों की तैनाती कर दी गई है। लापरवाह चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed