फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   One accused caught in the murder of a Tantrik

Mahoba News: तांत्रिक की हत्या में एक आरोपी पकड़ा

Tue, 19 Nov 2024 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 19 Nov 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
One accused caught in the murder of a Tantrik
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के बरातपहाड़ी गांव में गड़ा धन मिलने पर तांत्रिक की हत्या कर शव हवनकुंड में फेंकने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। तांत्रिक 20 साल से झाड़फूंक का काम करता था।
विज्ञापन

उधर, पिता की मौत की सूचना पर नोएडा में रह रहे उसके तीनों बेटे महोबा लौटे हैं। सोमवार की शाम तांत्रिक का अंतिम संस्कार किया गया। थाना पनवाड़ी के बैंदो गांव निवासी हरचरन अहिरवार गांव में खेती-किसानी के साथ झाड़फूंक करता था।
विज्ञापन

15 नवंबर को बरातपहाड़ी गांव का प्रताप अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक से हरचरन को ले गया था। वह लोग प्राचीन काली माता मंदिर में भंडारा होने की बात कहकर उसे मंदिर ले गए। जहां गड़ा धन न मिलने पर उसकी हत्या कर शव हवनकुंड में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भतीजे अर्जुन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने प्रताप व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक के बेटे रामभरोसी ने बताया कि उसके पिता गांव में रहकर 20 साल से झाड़फूंक करते थे।
सीओ सदर दीपक दुबे का कहना है कि एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। जल्द ही दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed