{"_id":"57f7d5744f1c1bcd4026f7e6","slug":"on-leaving-the-tractor-sandy-sub-inspector-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू से भरा ट्रैक्टर छोड़ने पर सब इंस्पेक्टर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू से भरा ट्रैक्टर छोड़ने पर सब इंस्पेक्टर निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Fri, 07 Oct 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की साठगांठ से बालू का अवैध खनन कर जा रहे एक ट्रैक्टर को पकड़ने के बाद भी पुलिस सब इंस्पेक्टर ने छोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक ने इसे गंभीरता से लेते हुए सब इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। गुरुवार की रात करीब दस बजे धसान नदी से ट्रैक्टर चालक बालू लेकर जा रहा
था। तभी ग्रामीणों की शिकायत पर अजनर थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी ने बालू से लदे टैक्टर को पकड़ लिया। ट्रैक्टर चालक के पास न कोई कागजात मिले और न ही रायल्टी पाई गई लेकिन सब इंस्पेक्टर ने बालू से लदे ट्रैक्टर को छोड़ दिया। तब ग्रामीणों ने सब इंस्पेक्टर पर पैसा लेकर
ट्रैक्टर छोड़ने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह से की।एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ कुलपहाड़ विनोद सिंह को मामले की जांच सौंपी। मौके पर पहुंचे सीओ कुलपहाड़ को ट्रैक्टर न कही रास्तेे में मिला और न थाने में मिला। सीओ ने इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी। एसपी ने सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार की संलिप्तता मानते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।