फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   old woman dies due to cold

Mahoba News: ठंड से वृद्धा की मौत

Tue, 31 Dec 2024 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 31 Dec 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
old woman dies due to cold
महोबा। मंगलवार को कड़ाके की ठंड के चलते तापमान एक डिग्री सेल्सियस और लुढ़क गया। पूरे दिन सर्द हवाएं चलने से गलन और बढ़ गई। वहीं, ठंड की चपेट में आकर एक वृद्धा की मौत हो गई जबकि एक ग्रामीण अचेत होकर गिर गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

भीषण ठंड और सर्द हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मंगलवार को भी धूप नहीं निकली। सुबह ओस गिरती रही। सर्दी से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा लेते रहे।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आर्द्रता 84 फीसदी जबकि हवाओं की रफ्तार पांच किमी प्रतिघंटा रही। कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वैज्ञानिक डॉ. एसपी सोनकर का कहना है कि आगामी दिनों ठंड और जोर पकड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के नैकानापुरा निवासी फुंदन बेगम (68) सोमवार की रात घर पर थीं। तभी ठंड लगने पर उसके हाथ-पैर अकड़ गए। गंभीर हालत में परिजन उन्हें जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसी तरह शहर के तहसील चौराहा में सर्दी से एक ग्रामीण की हालत बिगड़ गई। अचेत होकर गिरने पर लोगों को पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed