फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Old man dies in road accident, 13 injured

सड़क दुर्घटना वृद्घा की मौत, 13 लोग घायल

Mon, 18 Apr 2022 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Old man dies in road accident, 13 injured
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में वृद्घा की मौत हो गई जबकि 13 लोग घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोंटे आईं।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के खडेहा गांव निवासी पुनिया (65) शनिवार की रात ई-रिक्शा से प्राइवेट बस स्टैंड जा रही थी। तभी कानपुर-सागर हाईवे में महिला ई-रिक्शा से गिर गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रामूपुरा निवासी प्रमोद का पुत्र आदर्श सड़क पर खेल रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने मासूम को टक्कर मार दी। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। इसी रतौली निवासी मोहिनी, पवा निवासी कुंवरबाई , विकासभवन निवासी विष्णु प्रताप, कुलपहाड़ निवासी स्नेहा, अलीपुरा निवासी रानी, लवकुशनगर निवासी राजकुमारी, श्रीनगर निवासी प्रदीप , हरद्वार निवासी मोंटी , नौबस्ता कानपुर निवासी इकबाल , जारीगंज निवासी जाकिर, शाहपहाड़ी निवासी शाकिर व रानी लक्ष्मीबाई नगर निवासी बंटा अन्य सड़क दुुर्घटनाओं में घायल हो गए। आदर्श व इकबाल की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed