{"_id":"5dc45fe98ebc3e5b7b29935c","slug":"officers-took-part-in-the-raid-ran-away-on-the-parting-onion-mahoba-news-knp5244463186","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों ने की छापामार कार्रवाई, आढ़ती प्याज छोड़कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों ने की छापामार कार्रवाई, आढ़ती प्याज छोड़कर भागे
विज्ञापन
महोबा। प्याज की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को जिले में अफसरों द्वारा चलाए गए अभियान के तहत महंगी दर पर प्याज बेचने वाले व्यापारियों को कंट्रोल रेट पर 40 रुपये किलो प्याज बेचने के निर्देश दिए गए। साथ ही, दुकानदारों को रेट लिखी तख्ती टांगने के भी निर्देश दिए। 40 रुपये किलो से अधिक कीमत वसूलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
जिले में 70 से 75 रुपये किलो प्याज बिकने से गरीब वर्ग के लोगों का बुरा हाल है। प्याज की दिन-प्रतिदिन बढ़ती कीमतों को देखते हुए गुरुवार को एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी एसपी शाक्य के समेत तीन सदस्यीय टीम ने गुरुवार को सब्जी मंडी, गल्ला मंडी के अलावा मुख्य बाजार में आढ़तियों पर छापामार कार्रवाई की। 60 से 70 रुपये वसूलने वाले दुकानदारों ने ग्राहकों के 20 से 30 रुपये प्रति किलो के हिसाब से वापस किए।
चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में भी एसडीएम राजेश कुमार यादव ने विपणन अधिकारी यासीन खां, पूर्ति निरीक्षक आरके वर्मा, मंडी समिति सचिव विशंभर तिवारी के साथ कस्बे की सब्जी की दुकानों में छापामार कार्रवाई की गई। इससे बाजार में हड़कंप मच गया। आढ़तियों के यहां 25 क्विंटल प्याज का भंडारण पाया गया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर छापामार कार्रवाई की जा रही। इससे प्याक की कीमतों में कमी आए। कस्बे में बिक रही 60 रुपये किलो प्याज ने आम आदमी को झकझोर कर रख दिया है। एसडीएम ने बताया कि मौके से भाग गए आढ़तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों को 40 रुपये किलो प्याज बेचने के निर्देश दिए। बताया कि यह अभियान चलता रहेगा।