{"_id":"68f3de8a3b663a02db0781b7","slug":"officers-scrutinized-records-of-80-bags-of-fertilizer-that-went-missing-from-the-center-mahoba-news-c-225-1-mah1002-119038-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: केंद्र से गायब हुईं खाद की 80 बोरियों का अफसर खंगालते रहे रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: केंद्र से गायब हुईं खाद की 80 बोरियों का अफसर खंगालते रहे रिकॉर्ड
Sun, 19 Oct 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
महोबा। जिले के सहकारी संघ केंद्र जैतपुर से 80 बोरी खाद गायब होने के मामले की शनिवार को जांच की गई। सहकारिता विभाग के अधिकारी जांच के लिए सहकारी संघ केंद्र पहुंचे और रिकाॅर्ड का मिलान करते रहे। देर शाम तक अधिकारी जांच रिपोर्ट तैयार करते रहे। सोमवार को जांच रिपोर्ट सार्वजनिक होने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
इन दिनों जिले का किसान फसलों की बाेआई के लिए खाद न मिलने से परेशान है। वहीं समितियों में खाद वितरण में मनमानी के मामले सामने आ रहे हैं। पीसीएफ संघ जैतपुर में किसानों को बांटने के लिए 500 बोरी खाद भेजी गई थी। शुक्रवार को 500 किसानों को एक-एक बोरी का टोकन दिया गया लेकिन 420 किसानों को ही खाद मिली जबकि 80 किसानों को खाद नहीं मिली। तब केंद्र से 80 बोरी खाद गायब होने का मामला सामने आया। पहले दिन नायब तहसीलदार पंकज गौतम ने केंद्र पहुंचकर स्थिति देखी थी। केंद्र के प्रभारी की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उन्होंने मामले की जानकारी सहायक निबंधक एवं सहायक आयुक्त सहकारिता विनय कुमार तिवारी को दी। सहायक निबंधक ने इस मामले की जांच अपर जिला सहकारी अधिकारी वीरेंद्र सिंह को सौंपी है। शनिवार को वीरेंद्र सिंह ने केंद्र पहुंच अब तक प्राप्त हुई खाद और वितरित की गई खाद से संबंधित दस्तावेज, स्टॉक पंजिका, वर्तमान में उपलब्ध खाद आदि के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई। देर शाम तक वह अपनी जांच रिपोर्ट तैयार करने में जुटे रहे। वहीं, सहायक निबंधक का कहना है कि जांच अधिकारी को मामले की गहनता से जांच करने और गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित दोषियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट लिखाने के निर्देश दिए गए हैं। तहसील दिवस होने के कारण अधिकारियों की व्यस्तता रही, इसलिए अभी जांच रिपोर्ट उन तक नहीं पहुंच सकी है। जैसे ही जांच रिपोर्ट मिलेगी, तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।