{"_id":"5cc0a8e4bdec225f55285382","slug":"nukkad-naatak-se-baahubalee-pratyaashiyon-par-kee-soochiyaan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुक्कड़ नाटक से बाहुबली प्रत्याशियों पर की चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुक्कड़ नाटक से बाहुबली प्रत्याशियों पर की चोट
Wed, 24 Apr 2019 11:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
mahoba
mahoba
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:50 PM IST
सार
रोडवेज बस स्टैंड में आयोजित हुआ जागरुकता कार्यक्रम
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक पेश करता मतदाता जागरुकता दल ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
महोबा। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्मस (एडीआर) के तत्वावधान में बुधवार को शहर के रोडवेज बस स्टैंड में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसमें धनबल व बाहुबली प्रत्याशियों पर चोट करते हुए मतदाताओं को जागरुक किया गया। साथ ही साफ व स्वच्छ छवि के प्रत्याशी को वोट करने के लिए प्रेरित किया।
एडीआर के प्रदेश कोआर्डिनेटर अनिल शर्मा के नेतृत्व में मतदाता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को मतदाता जागरुकता दल के साथ महोबा आईं टीम ने बस स्टैंड में नुक्कड़ नाटक कर मतदाताओं को जागरुक किया। नुक्कड़ नाटक में मोहित प्रजापति, रतन, मिनी, कोमल आदि ने मतदाताओं की स्थिति को बताया। एक ओर बाहुबली तो दूसरी ओर धनबल के प्रत्याशी मतदाताओं को अपनी ओर खींच रहे हैं। जिससे मतदाता किसे वोट दें यह नहीं सोच पा रहे हैं। नाटक के माध्यम से साफ सुथरी छवि के प्रत्याशी को वोट देने और मताधिकार के महत्व को बताया गया।
इस दौरान एडीआर के प्रदेश कोआर्डिनेटर ने कहा कि यदि नोटा पर यह कानून पिछले पांच वर्षों में संसद में बन गया होता कि जिन सीटों पर नोटा जीते उस सीट पर पुन: मतदान होगा तो प्रत्येक राजनैतिक दलों के गरीब, कर्मठ और ईमानदार कार्यकर्ताओं की किस्मत खुल गई होती। उन्होंने कहा कि अब सांसद से ज्यादा विधायक का वेतन भत्ता है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को मांग पत्र बनाकर प्रत्याशियों को देना चाहिए और उनसे मांगे पूरी करने का लिखित आश्वासन लेना चाहिए। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी जीतेंद्र यादव, मोहम्मद अकबर, अशोक बाजपेयी, बलराम रैकवार सहित तमाम मतदाता शामिल रहे।