फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Notice to two principals for not making Aapdar ID of students

Mahoba News: छात्रों की अपार आईडी न बनाने पर दो प्रधानाध्यापकों को नोटिस

Mon, 17 Feb 2025 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 17 Feb 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Notice to two principals for not making Aapdar ID of students
महोबा। विद्यालय में पंजीकृत छात्रों की अपार आईडी बनाने में लापरवाही बरतने पर दो विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

ब्लॉक कबरई के उच्च प्राथमिक विद्यालय सुनैचा में 50 छात्र पंजीकृत हैं लेकिन इनमें से एक भी छात्र की अपार आईडी नहीं बनी। वहीं, प्राथमिक विद्यालय सुरहा में 85 बच्चे पंजीकृत हैं यहां भी छात्रों की अपार आईडी नहीं बनाई गई जबकि दो माह पहले छात्रों की अपार आईडी बनाने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। बावजूद इसके छात्रों की अपार आईडी बनाने में विभाग का सहयोग नहीं किया है। बीएसए ने दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। निर्देश दिए हैं कि विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों की 20 फरवरी तक अपार आईडी बनाने का काम पूरा किया जाए। अन्यथा की स्थिति में विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed